खजूरी में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव

Update: 2026-03-30 07:48 GMT

खजूरी (अक्षय पारीक)। स्थानीय उप तहसील मुख्यालय के खजूरी कस्बे में आज वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा कस्बा महावीर के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

प्रातः कालीन बेला में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु 'अहिंसा परमो धर्म' और 'जियो और जीने दो' के उद्घोष के साथ भगवान महावीर के शांति और सद्भाव के संदेश प्रसारित कर रहे थे। प्रभात फेरी के पश्चात सभी श्रद्धालु मंदिर जी पहुंचे, जहां श्रीजी का नित्य अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न की गई।

इसके उपरांत भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मांगलिक कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र गोधा, महेंद्र गोधा, अशोक गोधा, राजेंद्र कासलीवाल, मनोज गोधा, अजीत गोधा सहित महिला मंडल खजूरी की सदस्य एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News