राजस्थान बोर्ड: इतिहास रचने की तैयारी, कल सुबह 10 बजे जारी होगा 12वीं का परिणाम

Update: 2026-03-30 07:27 GMT

अजमेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला (आट्‌र्स) संकाय का परीक्षा परिणाम कल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस परिणाम को जारी करेंगे। बोर्ड प्रशासन ने रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहली बार मार्च में आ रहा है 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है जब मार्च महीने में ही 12वीं का परिणाम घोषित किया जा रहा है। इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को संपन्न हुई थीं, जिसमें कुल 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सबसे कम समय में परिणाम जारी कर बोर्ड नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इससे पहले साल 2022 में परीक्षा खत्म होने के 35 दिनों के भीतर परिणाम जारी किया गया था, लेकिन इस बार यह अवधि और भी कम रही है।

10वीं का परिणाम पहले ही हो चुका है घोषित

गौरतलब है कि इस साल बोर्ड ने एक और अनूठी परंपरा तोड़ी है। आमतौर पर 12वीं का परिणाम पहले आता है, लेकिन इस बार 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को ही घोषित किया जा चुका है। अब कल 12वीं के तीनों संकायों के छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।

Tags:    

Similar News