संस्कृत विद्यालय में किया पौधारोपण

By :  vijay
Update: 2024-07-11 13:41 GMT



हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) गुरुवार को सेठ घासी लाल सामर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय हमीरगढ़ के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल जांगिड़ एवं स्टॉफ के सहयोग से स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमे सभी स्टॉफ ने पौधारोपण अभियान में साथ दिया। डॉ. जांगिड़ ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो। धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। प्राध्यापक नरेंद्र महर्षि ने कहा की शिक्षा के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है।हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने मे प्रकृति से सांमजस्य बनाकर चलना चाहिए। युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थी अलशिफा बानो, सानिया, शाहरुख, कोमल, प्रीति,शिफा,सोफिया, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, विशाल, विद्यालय परिवार के स्टॉफ में अशोक जैन, हेमंत कुमार शर्मा, अर्पिता त्रिपाठी, निशा शर्मा, प्रकाश चंद सैनी, राकेश खटीक, फरजाना बानो, ताराचंद जालिया, रतनलाल रेगर, गणपत प्रजापत, सुनीता पारीक, विद्या सुरागी आदि स्टॉफ मौजूद रहे।

Similar News