महासती मदन रेखा परिसंवाद मंचन

Update: 2024-08-28 12:00 GMT
महासती मदन रेखा परिसंवाद मंचन
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा। साध्वी कीर्तिलता के सानिध्य में तेरापंथ भवन नागोरी गार्डन में महिला मंडल द्वारा महासती मदन रेखा परिसंवाद का मंचन हुआ। इस परिसंवाद में महासती मदन रेखा जैसी महान नारी के त्यागमय,संघर्षमय,शीलमय जीवन का चित्रण प्रस्तुत किया गया। गायक कलाकार संजय विनीता भानावत ने गीतिका से मंगलाचरण किया। इस परिसंवाद में पूनम कर्णावट, नीतू गोखरू, नीलम कोठारी, मैना कांठेड, भूमिका हिंगड़, ज्योति दुगड़, पिंकी आंचलिया, टीना मांडोत, रीना पितलिया, सीमा बोहरा, सपना बोहरा, विनीता सुतरिया, शोभना सिरोहिया, किरण ओस्तवाल, सुधा कांठेड, मंजुलता नाहर, मीना दुगड़, कनकलता गोखरू ने अपने अपने किरदार निभाये। बाल कलाकार लविशा कांठेड, मनन दुगड़, शिवांश गोखरू ने भी अच्छे किरदार निभाये। साध्वी श्रेष्ठप्रभा ने इस संवाद की तैयारी करवाई। परिसंवाद के सभी किरदार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

Similar News