राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की खेल अकादमियों में चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

Update: 2025-03-21 15:28 GMT

भीलवाड़ा | राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद द्वारा राजस्थान में विभिन्न शहरों में संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा की तिथियां की घोषणा की गई है। सभी अकादमियों हेतु चयन स्पर्धा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि आगामी 7 एवं 8 अप्रैल को बालिका फुटबॉल अकादमी कोटा, बालक फुटबॉल अकादमी जोधपुर, बालक कुश्ती अकादमी भरतपुर एवं बालक साइक्लिंग अकादमी बीकानेर हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार दिनांक 9 और 10 अप्रैल को बालक एथलेटिक्स अकादमी गंगानगर, बालिका एथलेटिक्स अकादमी जयपुर, बालक एथलेटिक्स अकादमी अजमेर एवं पैरा खेल अकादमी एथलेटिक्स व पावरलिफ्टिंग जयपुर हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन होगा। 15 एवं 16 अप्रैल को बालिका वालीबॉल अकादमी जयपुर, बालक वॉलीबॉल अकादमी झुंझुनू, बालिका तीरंदाजी अकादमी जयपुर, बालक तीरंदाजी अकादमी उदयपुर एवं बालक तीरंदाजी अकादमी डूंगरपुर हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन होगा। 17 एवं 18 अप्रैल को बालिका हाॅकी अकादमी अजमेर, बालक हॉकी अकादमी जयपुर, बालक कबड्डी अकादमी करौली, बालक व बालिका कबड्डी अकादमी चूरू हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन होगा। 20 व 21 अप्रैल को बालक हैंडबॉल अकादमी जैसलमेर, बालिका हैंडबॉल अकादमी जयपुर, बालक बास्केटबॉल अकादमी जैसलमेर, बालक बास्केटबॉल अकादमी सीनियर वर्ग जैसलमेर एवं बालिका बास्केटबॉल अकादमी जयपुर हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन होगा।

खेल अकादमी में अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शिक्षा ( निजी एवं सरकारी विद्यालय ) एवं सीमित चिकित्सा आदि की सुविधा नियमानुसार क्रीड़ा परिषद द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों की आयु सीमा 1 जनवरी 2025 को बालक वर्ग में 12 से 16 वर्ष एवं बालिका वर्ग में 13 से 17 वर्ष होनी चाहिए। खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी, अविवाहित व किसी बीमारी से ग्रसित नहीं हो होना चाहिए। चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल के प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ, व मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन http://rajasthan-state-sports-council.netlify.app/ वेबसाइट पर भरे जा सकते है। 

Tags:    

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे