बढलेश्वर का हरियालो श्रृंगार किया
By : राजकुमार माली
Update: 2025-07-24 18:04 GMT
भीलवाड़ा . अमावस्या पर बाबा बढलेश्वर का हरियालो श्रृंगार किया गया एव 101 किलो केसर युक्त खीर प्रसाद भोग लगाकर भक्त जनों को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।
पंडित रामचंद्र मंडिया ने बताया कि सावन माह में मंदिर पर बढलेश्वर शिवलिंग नित नए श्रंगार करके भजन कीतर्न कार्यक्रम भक्तों द्वारा किये जा रहे जो आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है ।
सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि मंदिर के 51 फीट शिखर पर सतरंगी एल ई डी लाइट लगाकर विशेष विद्युत सज्जा भी की गई
मंदिर में प्रतिदिन शाम दो घंटे का सत्संग का आयोजन किया जाता है
श्रंगार करने में सेवक रामचंद्र मंडिया लोकेश निर्मल फतेहपुरिया , छोटू लाल ,ओम प्रकाश अशोक धनराज आदि का सहयोग रहा