आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं ने समझा आत्मविश्वास और सुरक्षा को
By : राजकुमार माली
Update: 2025-07-26 18:25 GMT
गंगरार। राजकीय महाविद्यालय गंगरार में संचालित रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. सोहनलाल मेघवाल ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं हेतु आत्मरक्षा दक्षता एवं क्षमता विकास के लिए रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित किया गया है। महाविद्यालय में स्थानीय पुलिस प्रशासन महिला कांस्टेबल दुर्गा रेगर और जतन पलोद द्वार। छात्राओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय में संचालित नियमित कक्षाओं के उपरांत दिया गया है।