आधार अपडेट कराना हुआ महंगा
By : राजकुमार माली
Update: 2025-10-06 05:10 GMT
भीलवाड़ा | आधार कार्ड में अपडेट कराना अब महंगा हो गया है। सामान्य और बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने की दरों में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि नया आधार कार्ड बनवाना अब भी निशुल्क रहेगा। आधार कार्ड में डेमोग्राफिक सुधार यानी नाम, पता , उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी अपडेट कराने के लिए अब 75 रुपए देने होंगे। वहीं, बॉयोमेट्रिक अपडेट (फिंगर प्रिंट, आइरिस और फोटो) के लिए अब 100 की बजाए 125 रुपए शुल्क अदा करना होगा।