बासड़ा में गुर्जर समाज ने मृृृृृृत्युुुुभोज बन्द करने का लिया निर्णय
गुरला (बद्रीलाल माली)। ग्राम पंचायत गुंदली के अंतर्गत बासड़ा ग्राम में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुर्जर समाज के पंचों, पटेलों और युवाओं ने मिलकर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का निर्णय लिया।
बैठक में समाज ने मृत्यु भोज की परंपरा को समाप्त करने का फैसला लिया। तय किया गया कि मृत्यु भोज में केवल एक समय का भोजन और एक मिठाई ही रखी जाएगी। इसके अलावा, मृत्यु भोज में कपड़े बांटने की प्रथा को भी बंद करने पर सहमति बनी।
शादी-विवाह में डीजे बजाने पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया। समाज के पंचों और युवाओं ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया और कहा कि ऐसे निर्णय समाज में अनुशासन और एकता को बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया और युवाओं से आग्रह किया गया कि वे पढ़ाई के माध्यम से समाज के विकास में योगदान दें। बैठक में गुर्जर समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे और इस सामाजिक सुधार के प्रयास का समर्थन किया।