ढ़ेलाणा में विशाल भजन संध्या व बगड़ावत कथा कल
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-11-01 07:06 GMT
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में कल रविवार को एक शाम श्री सगस जी महाराज के नाम विशाल बगड़ावत कथा एवं भजन संध्या का आयोजन होगा । आयोजन कर्ता सांवर सिंह चौहान ने बताया कि कल रविवार को एक शाम श्री सगस जी महाराज के नाम विशाल बगड़ावत कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । जिसमें अंबालाल सालवी व शिवराज गाड़री बगड़ावत कथा का वाचन करेंगे, वही अमित पांचाल व घनश्याम वैष्णव के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे । भजन संध्या में मुख्य अतिथि दीपक पुरी जी महाराज, घनश्याम भोपाजी आटुण व मांगीलाल भोपाजी सिदडियास होगें ।।