सेवंती गुलदाउदी महोत्सव आठ दिसंबर को आरसीएम वर्ल्ड में

Update: 2025-12-02 14:00 GMT

 भीलवाड़ा। शीतकालीन पुष्प श्रृंखला की पहचान सेवंती यानी गुलदाउदी को समर्पित महोत्सव इस वर्ष आठ दिसंबर सोमवार को आरसीएम वर्ल्ड में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन रिको और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के तत्वाधान में माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग, सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय, शिक्षा विभाग तथा जलधारा विकास संस्थान के संयुक्त सहयोग से सरोजदेवी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक चलेगा।

इस महोत्सव में आरसीएम वर्ल्ड परिसर में पल्लवित हो रही सेवंती गुलदाउदी की बाईस प्रजातियों के एक हजार से अधिक पौधों का प्रदर्शन किया जाएगा। समन्वयक और हॉर्टीकल्चर प्रमुख महेश चन्द्र नवहाल के अनुसार आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों को इन पुष्प प्रजातियों का अवलोकन कराने के लिए लाया जाएगा। महाविद्यालयों के शोध विद्यार्थी भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

महोत्सव के दौरान सेवंती और अन्य सीजनल फूलों के पर्यावरणीय प्रभावों पर केंद्रित एक कार्यशाला भी होगी। विशेषज्ञ इसमें गुलदाउदी की विभिन्न प्रजातियों, रंगों, पौध संरचना और पुष्प विज्ञान का विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे। सेवंती गुलदाउदी शीतकाल में पल्लवित होने वाला आकर्षक पुष्प है, जिसकी विस्तृत श्रृंखला प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा अनुभव कराती है।

यह आयोजन लोगों को गुलदाउदी की खेती और उसे पल्लवित करने के लिए प्रेरित करने का एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे