विधायक कोठारी और कलेक्टर संधू ने चारागाह विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Update: 2025-12-02 14:05 GMT

 भीलवाड़ा. विधायक अशोक कोठारी और जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मांडलगढ़ क्षेत्र की माकड़िया, महुआ और जोजवा ग्राम पंचायतों में चल रहे चारागाह विकास कार्यों का अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने कार्य प्रगति पर संतोष जताया।

 चारागाह से भूजल स्तर में सुधार 

विधायक कोठारी ने कहा कि चारागाह न केवल पशुओं के लिए उपयोगी हैं बल्कि भूजल स्तर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए सीसीटी, ईसीटी और चेक डेम जैसी संरचनाओं को आवश्यक बताया।

 संस्थाओं के प्रयासों की सराहना 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटीज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। विधायक ने जल संरक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रपति सम्मान मिलने पर जिला प्रशासन को बधाई दी।

 कलेक्टर का संदेश 

कलेक्टर संधू ने बताया कि जिले में चारागाह विकास के 2300 कार्य प्रगति पर हैं और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत 55 कार्य चल रहे हैं। उन्होंने जिले को सुविचार अभियान से जुड़ने की अपील की।


 

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे