राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: भीलवाड़ा के अधिवक्ता गोपाल सोनी ने प्रदेश में भरा पहला नामांकन

By :  vijay
Update: 2026-03-24 09:09 GMT


जोधपुर/भीलवाड़ा | राजस्थान बार काउंसिल के चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 22 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन भीलवाड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सोनी ने इतिहास रचते हुए प्रदेश का पहला नामांकन पत्र दाखिल किया।

न्यायाधिपति की मौजूदगी में दर्ज कराई उपस्थिति

अधिवक्ता गोपाल सोनी ने सदस्य पद हेतु अपना नामांकन पत्र राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति मनोज गर्ग और बार एसोसिएशन के चुनाव संचालक व वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन आचार्य के समक्ष प्रस्तुत किया। राजस्थान बार काउंसिल के इन चुनावों में भीलवाड़ा की ओर से यह पहली और प्रदेश की भी सबसे पहली दावेदारी मानी जा रही है।

Similar News

भव्य स्वागत के बीच विश्वबंधु सिंह राठौड़ की हुंकार:: "सरकार की दमनकारी नीतियों से ट्रांसपोर्टर अब आत्महत्या की कगार पर"