नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शाम की सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण; व्यापारियों में मचा हड़कंप
भीलवाड़ा हलचल । शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने आज सख्त रुख अपनाया। नगर निगम की टीम ने आज शहर की प्रसिद्ध 'शाम की सब्जी मंडी' में दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करते हुए सामान जब्त कर लिया, जिससे पूरे इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
संजय खोखर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के प्रभारी संजय खोखर के नेतृत्व में टीम आज शाम की सब्जी मंडी पहुंची। जैसे ही निगम का दस्ता मंडी में दाखिल हुआ, व्यापारियों में खलबली मच गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए टिन-शेड, विज्ञापन बोर्ड और सड़क पर रखे अन्य सामानों को मौके से हटाकर जब्त कर लिया।
सड़कें दिखने लगीं खुली-खुली
लंबे समय से सब्जी मंडी की मुख्य सड़क पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से आवाजाही में भारी परेशानी हो रही थी। निगम की इस औचक कार्रवाई के बाद मंडी की सड़क अब काफी चौड़ी और खुली-खुली नजर आने लगी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य व्यस्त इलाकों में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा ताकि आमजन को जाम से मुक्ति मिल सके।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
