अधिवक्ता हेमेंद्र शर्मा का जन्मदिन कोर्ट परिसर में धूमधाम से मना: ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य अभिनंदन
भीलवाड़ा (भीलवाड़ा हलचल)। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता हेमेंद्र शर्मा का जन्मदिन आज न्याय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साथी वकीलों, शुभचिंतकों और मित्रों ने हेमेंद्र शर्मा को घेरे रखा। कोर्ट परिसर में जैसे ही शर्मा पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मित्रों और साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं, गुलदस्तों और राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा व पगड़ी पहनाकर लाद दिया।
शर्मा के जन्मदिन पर न्याय जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। स्वागत से अभिभूत होकर वरिष्ठ अधिवक्ता शर्मा ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
