निशा प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-02 12:40 GMT
भीलवाड़ा | उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान के संगठन विस्तार के तहत निशा कँवर गौड़ को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पारीक की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन व प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने गौड़ को उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान की महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
निशा कँवर की इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की युवा महिलाओं में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के बाद गौड़ को सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।