बनो राम बनो हनुमान प्रतियोगिता आयोजित
भीलवाड़ा. भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अपने नए कार्यकाल की शुरुआत रामनवमी महोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के साथ की गई। अध्यक्ष सुमन सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम की थीम रामायण तथा हनुमान जन्मोत्सव पर आधारित थी।
सचिव शीतल जागेटिया ने बताया कि कार्यक्रम में रामायण प्रश्नोत्तरी तथा बच्चों के लिए "बनो राम, बनो हनुमान" प्रतियोगिता आयोजित की गई।
"बनो राम, बनो हनुमान" प्रतियोगिता में हर्ष जागेटिया, अंशिका मूंदडा, माधव कोगटा, सर्वम कास्ट, अनिक कास्ट, आरुष मूंदडा, वैदिका चेचानी, दारिका माहेश्वरी ने मनोरम प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को समान रूप से पुरस्कृत किया गया।
"रामायण" प्रश्नोत्तरी में प्रथम पुरस्कार अंजू माहेश्वरी, द्वितीय पुरस्कार रितु मूंदडा, तृतीय पुरस्कार रेनू समदानी को दिया गया।
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताएं कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम, लक्ष्मण ,जानकी, हनुमान, अयोध्या के बाल राम की झांकी रही।
इसी के साथ सभी ने राम हनुमान भजनों का आनंद लेते हुए कार्यक्रम के अंत में स्नेहभोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अंजना मालू ,संगठन मंत्री ललिता सोमानी, अर्चिता झंवर, पिंकी सोमानी ,सत्यम मूंदडा ,आशा देवपुरा , मधु बाहेती व उपस्थित सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।
