हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Update: 2026-04-02 12:48 GMT

 पुर। उपनगर पुर में आज हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडी के बालाजी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पुर के सभी अखाड़ों के पहलवानो ने अपना दमखम दिखाया। शोभायात्रा पुर थानाधिकारी कन्हैया लाल मय जाब्ता मौजूद रहा। कार्यक्रम संयोजक मुरली विश्नोई ने बताया कि शोभायात्रा मंडी के बालाजी से शुरू हुई जो बजरंगपुरा, श्रीराम चौराहा, हरिजन बस्ती, बिश्नोई मोहल्ला, सिंघवी मोहल्ला, सदर बाजार, बस स्टैण्ड होते हुए पुनः मंडी के बालाजी पहुंची। इस अवसर पर मंडी के बालाजी मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार का पाटोत्सव भी मनाया गया जहां उस्ताद इंद्रमल विश्नोई के सानिध्य में अखंड रामायण का पाठ एवं प्रसाद वितरित किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर क्यारा के हनुमानजी, डूंगरी के बालाजी, घाटी के हनुमान जी सहित सभी मंदिरों में बालाजी का विशेष श्रृंगार एवं मंदिरों में सजावट की गई।

Similar News