पुलिस का एक दिवसीय अभियान -11 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-10-14 12:53 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए हमीरगढ़ पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही के तहत लम्बे समय से वांछित चल रहे 3 स्थायी वारंटी और 2 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया गया। अवैध बजरी खनन में वांछित 2 आरोपितों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा विभिन्न मामलों में 4 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इनको किया गिरफ्तार

शंकरलाल गुर्जर , राजकुमार खटीक़, धन्नालाल, देवीलाल अहीर, राजू कंजर, प्रकाश नायक, मांगीलाल खारोल, राजेश कंजर , रिषिराज सिंह , पंखालाल कंजर और देवालाल कंजर।

Similar News