बनेड़ा में होगा 15 फ़ीट के रावण के पुतले का दहन

Update: 2025-09-29 15:32 GMT

 बनेड़ा ओम प्रकाश शर्मा  उपखण्ड मुख्यालय पर हरवर्ष की भाति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव 2 अक्टूबर को धुमधाम से मनाया जाएगा ।जिसको लेकर कमेटी की और से तैयारियां जोरों से कि जा रही है।

वैसे तो दशहरे का पर्व पुरे देश में धुमधाम से मनाया जाता है मगर हर जगह दशानन का पुतले का निर्माण दशहरा मैदान में करने के बाद विजयादशमी के दिन किया जाता है। मगर कस्बे के दशहरा महोत्सव ने अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। दशहरा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय कलाकारों द्वारा शारदीय नवरात्रि की स्थापना के साथ ही खारिया कुंड के पास दशानन ( लंकेश) के पुतले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता है। स्थानीय कलाकारों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद 15 फिट के  पुतले का निर्माण किया जाता है। विजयादशमी के दिन दोपहर बाद खारिया कुंड से बैड के साथ राम लक्ष्मण हनुमानa और भगवान भोलेनाथ की झांकी के साथ ही दशहरे की शाही सवारी शुरू होती है। सवारी के आगे आगे नवयुवकों की टोली डांडिया नृत्य करते हुए तथा अखाड़े के कलाकारों द्वारा अखाड़े का प्रदर्शन करते हुए चलते हैं। दशानन की शाही सवारी मुख्य मार्गों से होते हुए। भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित वन विभाग की चौकी के पास दशहरा मैदान पर पहुचंती है। जहां पर उपस्थित सैकड़ों की तादाद में उपस्थित जन समूह की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी के बिच दशहरे के पुतले पर राम के पात्र द्वारा तीर चलाने के बाद लंकाधिपति रावण के पुतले का दहन किया जाता है। अपनी इसी अनुठी परंपरा के कारण बनेड़ा के दशहरा महोत्सव ने अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। साथ ही अखाड़े के सदस्यों द्वारा रात्रि के समय अखाड़े का पुर्वाभ्यास किया जा रहा है

कस्बे के कई परिवार जो काम धधे के लिए बाहर रहते हैं। मगर वो किसी अन्य त्यौहार पर यहा आए या नहीं आए मगर दशहरे के पर्व पर तो यहां पर विशेष रूप से पहुचते है। साथ ही यहा पर रहने वाले विभिन्न परिवारों के रिश्तेदार भी यहा के दशहरा महोत्सव को देखने के लिए बड़ी तादाद में यहां पहुंचते हैं।

Similar News