चारभुजा नाथ मंदिर में पहले दिन के चढ़ावे की गिनती संपन्न, 2.34 लाख रुपये की राशि प्राप्त

Update: 2026-02-24 18:29 GMT


मांडलगढ़ (कैलाश चंद्र शर्मा)। जिले की मांडलगढ़ तहसील के सिंघोली स्थित प्रसिद्ध सिंघोली चारभुजा नाथ मंदिर में मंगलवार को भंडार से प्राप्त चढ़ावे की गिनती का कार्य शुरू किया गया। प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई पहले दिन की गणना के दौरान कुल 2 लाख 34 हजार 210 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। पूरी प्रक्रिया को विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत पूर्ण पारदर्शिता और विधिवत तरीके से संपन्न कराया गया।

चढ़ावे की गिनती के दौरान देवस्थान विभाग अजमेर के निरीक्षक भोजराज अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही बंशीधर (लिपिक), रामप्रसाद सेवागीर (प्रबंधक), अर्जुन सिंह (देवस्थान विभाग), प्रशासक राकेश कुमार आर्य, राजेंद्र सिंह पुरावत, दिनेश कुमार स्वर्णकार और सुरेंद्र कुमार पाराशर ने व्यवस्थाओं को संभाला। गणना कार्य में सुरक्षा गार्ड शंकर सिंह, शंकर नाथ, कन्हैया लाल, पुजारी मुरली पाराशर, सुरक्षा गार्ड मांगीलाल एवं मुरलीधर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

मंदिर प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त हुई राशि को नियमानुसार सुरक्षित रखवा दिया गया है। भंडार में शेष बचे चढ़ावे की गिनती बुधवार 25 फरवरी को भी जारी रहेगी। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई इस भेंट की गणना के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

 

Similar News

भीलवाड़ा में लहराएगी 'कस्तूरी कपास' की फसल:: किसानों और वस्त्र उद्यमियों के लिए खुलेगा तरक्की का नया द्वार

मासूम वसुंधरा के लिए भीलवाड़ा में आक्रोश:: सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, दरिंदों को फांसी देने की मांग