फागोत्सव की धूम, भक्ति के रंग में सराबोर हुई महिलाएं, फूलों से खेली ठाकुरजी के संग होली

Update: 2026-02-24 17:28 GMT


पुर (भीलवाड़ा हलचल)। कस्बे के ऐतिहासिक बड़े मंदिर लक्ष्मीनाथ भगवान के दरबार में महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के बीच महिलाओं ने भगवान ठाकुर जी के साथ फूलों की होली खेलकर माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया।

फाग उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भजनों की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर एक से बढ़कर एक होली के पद और भजन गाए, जिस पर श्रद्धालु महिलाएं झूम उठीं और जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन ठाकुर जी को विशेष प्रसाद का भोग लगाकर किया गया, जिसे बाद में भक्तों में वितरित किया गया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति:

इस धार्मिक आयोजन में सरोज जोशी, मीना त्रिवेदी, कमला झाड़ोलिया, सुमन छिपा, सुजाता वैष्णव, इंद्रा झाडोलिया, गरिमा विशनोई, पुष्पा दाधीच, कमला भारद्वाज, रागनी व्यास, मीना जोशी, सीता देवी पलोड़, मधु छिपा, आशा जोशी सहित समस्त महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से आनंदपूर्वक फाग उत्सव मनाया।

  

भीलवाड़ा। फाल्गुन मास के पावन अवसर पर शहर के रिंग रोड स्थित बालाजी मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

पंडित भगवान लाल ने बताया कि इस फागोत्सव में केशर कुंज, कमला विहार और चन्द्र शेखर आज़ाद नगर महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ठाकुरजी के भजनों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर फाग का आनंद लिया।

भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के बीच महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक होली के गीतों से समां बांध दिया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया और अंत में प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने भक्ति और उमंग के इस संगम का भरपूर आनंद उठाया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

भीलवाड़ा में लहराएगी 'कस्तूरी कपास' की फसल:: किसानों और वस्त्र उद्यमियों के लिए खुलेगा तरक्की का नया द्वार

मासूम वसुंधरा के लिए भीलवाड़ा में आक्रोश:: सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, दरिंदों को फांसी देने की मांग