भीलवाड़ा नगर निगम की साधारण सभा बैठक 27 जनवरी को, 34 प्रस्तावों पर होगा मंथन

Update: 2026-01-22 15:03 GMT

 भीलवाड़ा। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक 27 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे निगम के टाउन हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में 34 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, जिनमें वित्तीय, निर्माण, नामकरण, सामुदायिक विकास और नागरिक सुविधा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

प्रमुख प्रस्ताव

वर्ष 2025-26 और 2026-27 के बजट अनुमानों का पुनर्नियोजन और स्वीकृति।

नगर निगम कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं मृत कर्मचारियों के अवैतनिक अवकाश की स्वीकृति।

बीपीएल सूची में नाम जोड़ना और कोरोना वारियर्स नर्सेज सर्किल का नामकरण।

विभिन्न सामुदायिक भवनों, सड़कों और चौराहों का नामकरण।

डोर-टू-डोर और शहर-घर कचरा संग्रहण कार्य की स्वीकृति, अतिरिक्त व्यय और समयावधि बढ़ाना।

नए वाहनों और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति।

महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित करने और नालों की साफ-सफाई में हुए अतिरिक्त व्यय की मंजूरी।

बैठक में पार्षदों और अधिकारियों द्वारा इन सभी प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Similar News