हरी पिपलेश्वर महादेव मंदिर से निकली शाही सवारी

Update: 2024-07-30 13:59 GMT
हरी पिपलेश्वर महादेव मंदिर से निकली शाही सवारी
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा| वार्ड 42 मे न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर स्थित हरी पिपलेश्वर महादेव मंदिर से शिव जी कि शाही सवारी बड़े धूमधाम से नगर भ्रमण को निकली| समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया कि हरी पिपलेश्वर महादेव मंदिर से शाम 7 बजे नगर भ्रमण को निकाली जिसमे सभी भक्तगणों के साथ पार्षदा रोमा लखवानी नाचते गाते झूमते आनन्दित मुद्रा मे थे|शाही सवारी को वासुदेव शर्मा, सुमित शर्मा, निपुण सिंह व नीरज शर्मा ने कंधों पर उठा कर भ्रमण कराया|

नगर भ्रमण के पश्चात महाआरती हुई व बाद मे प्रसाद वितरण हुआ |कार्यक्रम मे पार्षदा रोमा लखवानी, भंवरी देवी त्रिपाठी, सुशीला डाड, अगूंरबाला शर्मा, मोना डाड, डोली त्रिपाठी, मंजू देवी शर्मा, मंजू लडडा, सुशीला बियाणी, मधु काबरा, कौशल्या जेथलिया,निर्मला अग्रवाल, सीमा शर्मा, कामाक्षी, पंडीत अनिल मेनारिया, विमल जोशी, पियूष डाड, योगेश त्रिपाठी, देवेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, भुवनेश भटनागर सहित सभी श्रद्धालु उपस्थित थे |

Similar News