शिवराम 6 दिसंबर को संभालेंगे शहर जिलाध्यक्ष का पदभार

Update: 2025-12-01 17:22 GMT



भीलवाड़ा (हलचल)। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक 6 दिसंबर को कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर जिलेभर के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम से पूर्व सभी कांग्रेसजन चित्रकूट धाम स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड से प्रातः 11:00 बजे रैली के रूप में प्रस्थान करेंगे। रैली उत्साह, एकजुटता और संगठन की शक्ति का संदेश देते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुँचेगी, जहाँ औपचारिक पदभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा।


Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे