सीवरेज कार्य के बाद सड़क की मरम्मत नहीं, लोगों को हो रही परेशानी

Update: 2025-10-31 11:25 GMT

भीलवाड़ा।  चार माह पूर्व संतोष कॉलोनी वार्ड नंबर 66 में अजूबा नर्सरी के सामने सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं की गई है। यह सड़क कॉलोनी सहित बाबाधाम जाने वाला मुख्य मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन भारी मात्रा में लोगों का आवागमन रहता है।

क्षेत्रवासी अधिवक्ता तेजेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार राहगीर असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें लग रही हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवरेज विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आवागमन सुचारू रूप से हो सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Similar News