प्राज्ञ जैन महिला मंडल ने आयोजित किया सामयिक दिवस एवं गुरु गुणगान कार्यक्रम
भीलवाड़ा। प्राज्ञ जैन महिला मंडल के तत्वावधान में पन्नालाल महाराज साहब की पुण्यस्मृति दिवस एवं गुरु आचार्य सोहनलाल महाराज साहब की जन्मजयंती के पावन अवसर पर सामयिक दिवस और गुरु गुणगान कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन संरक्षिका बसंता डांगी एवं सुनीता जी पीपाड़ा के सानिध्य में किया गया। मंडल अध्यक्ष मधु मेडतवाल एवं मंत्री मधुलोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के रूप में प्राज्ञचालीसा से हुई। इसके पश्चात सामायिक और गुरु गुणगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुनीता पीपाड़ा, किरण सेठी, सुशिला जी दुग्गड़, नीलू पानगड़िया, अरुणा पोखरना, रेखा बुरड़ और प्रतिभा बड़ोला ने अपने भावपूर्ण विचार साझा किए। संरक्षिका बसंता डांगी ने गुरुदेव के गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान और संयम से ही आत्मा में सच्चा बसंत आता है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरु गुणगान विषय पर भजन प्रतियोगिता को अनूठे स्वरूप में आयोजित किया गया। साथ ही 3–4 आध्यात्मिक एवं मनोरंजक खेल भी खेले गए। सभी प्रतियोगिताओं और खेलों के विजेताओं को संरक्षिका बसंता डांगी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष मधु मेडतवाल ने आभार व्यक्त किया और सभी उपस्थित बहनों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए। कार्यक्रम के उपरांत दाल-ढोकला पार्टी का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर ज्योति पोखरना, मंजू पीपाड़ा, डिंपल सिंघवी, चंदना भंडारी, उषा बोरडिया, प्रीति कांकरिया, सुशीला पोखरणा, रेखा डांगी, नीलम सेठी, अर्पिता खमेसरा, सुनीता बागचार, सविता बाबेल, इंदिरा डांगी, ममता पोखरणा सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम संपूर्ण रूप से श्रद्धा, भक्ति, संस्कार और संगठनात्मक एकता का सुंदर उदाहरण बना।
ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। आपके क्षेत्र की समस्या के साथ ही अन्य समाचार भेजे 9829041455 पर
ये भी पढ़ें -अपने राज्य / शहर की ताजा खबर पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे ](http://www.bhilwarahalchal.com/
) अपनी खबर भेजे 9829041455
