102 युनिट किया रक्तदान

Update: 2026-01-21 07:56 GMT

आकोला (रमेश चन्द डाड) नगरपालिका क्षैत्र एवं उपखण्ड क्षैत्र के प्रजापति समाज ने त्रिवेणी संगम पर भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादें माता की जयंती धूमधाम से भक्ति के साथ नाचते गाते हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।साथ ही समाज की समिति ने रक्त दान शिविर आयोजित किया जिसमें 102 युनिट रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल प्रजापत ने की । विभिन्न क्षेत्रों से शोभायात्रा के साथ समाज के महिला पुरूष पहुंचे।

एक गोवटा रानी से वाहन रैली शोभायात्रा पहुंची।एक शोभायात्रा कंकरोलिया घाटी देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जो नंदराय बीगोद होते हुए त्रिवेणी संगम पहुंची।एक शोभायात्रा बीगोद बालाजी चौक से शुरू होकर त्रिवेणी संगम पहुंची।इस तरह से विभिन्न क्षेत्रों से श्री यादेमाता जयंती मनाने हेतु समाजजन शोभायात्रा के साथ त्रिवेणी संगम पहुंचे । त्रिवेणी संगम स्थित श्री यादेमाता मंदिर पर महाआरती के साथ छप्पन भोग लगाया गया । भक्ति के साथ पूजा अर्चना के कार्यक्रम कर महाप्रसाद वितरण किया गया। गांवों से सभी समाज़ के लोगों ने सामुहिक रूप से त्रिवेणी संगम पर उपस्थित होकर गाज बाजे के साथ श्रीयादे माता जन्मोत्सव मनाया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान में रक्त वीरों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।दो महिलाओं ने भी रक्तदान किया। त्रिवेणी संगम पर आयोजित यादेमात जयंती कार्यक्रम में क्षैत्र से लोगों की अच्छी उपस्थिति रही।इस अवसर पर रक्तदान शिविर मे मुख्य अतिथि विधायक रहे।

Similar News