भीलवाड़ा -आदर्शनगर स्थित विवेकानन्द विद्या मंदिर पर आयोजित समारोह में 16 विद्यालय 51 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश छीपा नेब ताया कि ओमप्रकाश छीपा के मृत्यु उपरान्त उनके पिता के देहदान के संकल्प को उनकी पत्नी शांता देवी छीपा, पुत्र राजेन्द्र छीपा, पुत्रवधु ज्योति छीपा, पौत्र शुभम, यश एवं पौत्री ने देहदान के संकल्प को पूर्ण किया। पुत्र राजेन्द्र छीपा ने मृत्युपरान्त देहदान की घोषणा की।
इस अवसर पर हरकलाल मल्करा, राजाराम नरबाण एवं ब्रज सन्दर सोनी को विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापिका भावना प्रजापत ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाषचन्द्र बहेड़िया, अध्यक्षता रक्षा जैन, अध्यक्ष मेवाड़ सेवा संस्थान विशिष्ट अतिथि पूर्वक पार्षद इन्द्रा छीपा, अर्जुन देवलिया जिलाध्यक्ष निजी शिक्षण संस्था संगठन, राहुल सोनी महामंत्री शास्त्री मण्डल थे।
दीपा दाधीच ने गुरू महिमा पर भजन प्रस्तुति दी। कवि ब्रजसुन्दर सोनी ने काव्य पाठ किया। समारोह का संचालन कवि रामनिवास रोनीराज ने किया।
