श्री बाड़िया श्याम मूर्ति स्थापना के 977वें वर्ष पर भजन संध्या और महोत्सव कल
भीलवाड़ा जिले के कोशीथल क्षेत्र में स्थित श्री बाड़िया श्याम मंदिर में 23 जनवरी 2026 को मूर्ति स्थापना के 977वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य वार्षिकोत्सव एवं धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। यह मूर्ति स्थापना अपने समय में पुरोहित नन्दराम जी बाड़िया वाले द्वारा की गई थी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में आज भी विशेष आस्था बनी हुई है।
स्थापना दिवस महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें एकलिंग दीवान श्री जी हुजूर महाराणा विश्वराज सिंह जी मेवाड़ विधायक नाथद्वारा, हेमराज जी पोषवाल मुख्य पुजारी मालासेरी, अरुण कुमार जी डूंगरसी आयुष मंत्री राजस्थान सरकार सहित अनेक विधायक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तीन बजे परसादी वितरण से होगी, जबकि शाम आठ बजे से श्री बाड़िया श्याम के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक तिलकेश सुथार, अदिति सुखवाल, विनोद सुखवाल, सोनू गुर्जर, शिव राज गुर्जर सहित अन्य कलाकार अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे।
इस संपूर्ण आयोजन को लेकर श्री बाड़िया श्याम सुखवाल समाज सेवा समिति बाड़िया खुर्द की ओर से सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग पहुंचकर धार्मिक वातावरण में सहभागी बन सकें।
ऐसी ही धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ बने रहें।
ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। आपके क्षेत्र की समस्या के साथ ही अन्य समाचार भेजे 9829041455 पर
