बनकाखेड़ा में विशाल बगड़ावत कथा शुक्रवार को

Update: 2026-01-21 07:37 GMT

 

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव माही सप्तमी के उपलक्ष पर एक शाम श्री मोचडिया का मंड देवनारायण भगवान के नाम विशाल बगड़ावत कथा का आयोजन शुक्रवार 23 जनवरी को किया जाएगा । नवरतन चौधरी ने बताया कि माही सप्तमी के पावन पर्व के उपलक्ष पर मोचडिया का मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण पर एक शाम श्री मोचडिया का मंड देवनारायण भगवान के नाम विशाल बगड़ावत कथा का आयोजन शुक्रवार 23 जनवरी को होगा, जिसमें खजुरिया श्याम म्यूजिक ग्रुप मटुनिया के बेनर तले नारायण मटुनिया गंगापुर के द्वारा बगड़ावत कथा का वाचन किया जायेगा, इस दौरान सोनू राणा, छोटू सिंह व दीपक राणा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति देंगे, वही इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी दिखायेंगे ।।

Similar News