संघ शताब्दी वर्ष पर माणिक्य नगर में 25 जनवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन

Update: 2026-01-04 14:42 GMT

भीलवाड़ा  |राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शहर की 50 बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 25 जनवरी रविवार को माणिक्य नगर बस्ती में होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर 4 जनवरी 2026 रविवार को शिव मंदिर माणिक्य नगर पार्क परिसर में आयोजन समिति और कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषणा कार्यक्रम में आयोजन टोली के अंतर्गत संरक्षक मंडल में जय रामदास महाराज रामस्नेही पीठ, धर्मेश आचार्य, मदन माली, मिठु लाल स्वर्णकार, सत्यनारायण सोमानी, गौतम नागौरी, दलपत डांगी, सुखमाल चौधरी, महावीर ओझा और विकास समदानी को शामिल किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकुट बिहारी बहेडिया को सौंपी गई।

उपाध्यक्ष के रूप में सुशीला तोषनीवाल, मुकेश पालीवाल, नैना स्वर्णकार, कल्पना तिवारी, विष्णु सोनी, ललित सेन, सज्जन सिंह, सावर प्रजापत, श्याम जीनगर, गुड्डी गोस्वामी और मंजू अजमेरा को मनोनीत किया गया। बस्ती संयोजक देवकिशन माली तथा सह संयोजक के रूप में रमेश राठी, अमित सारस्वत, संजना माली, राम माली, बाबूलाल प्रजापत, मंजू हाडा, सपना माली, रेखा सोनी, अखिलेश व्यास, अमन माली और सुरेन्द्र नागौरी को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में लोकेश भट्ट के नाम की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में दुर्गेश माली, सागर माली, रोहित माली, सुनील ओझा, महेंद्र भंडिया, मुन्ना भंडिया, सुनीता सोमानी, किरण बंसल, मानू ओझा, स्नेह प्रभा शर्मा, माया भट्ट, ललित सोनी, योगेश जैन, दीपक जैन, ममता भंडिया और राजेश भंडिया सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु और भगिनी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिन्दू सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए पूर्व तैयारियों के तहत प्रभात फेरी, मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताएं रखी जाएंगी और बस्ती के प्रत्येक घर में पीले चावल देकर सम्मेलन का निमंत्रण दिया जाएगा।

Similar News