भीलवाड़ा। शहर के नजदीक स्थित बड़ी हरणी तालाब रविवार को ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी खेतों में भर जाने से किसानों की खड़ी फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। तेज बहाव के कारण रास्तों में जगह-जगह कटाव भी हो गया, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
किसान भगवती प्रसाद शर्मा, दुर्गालाल ढोली, किसन जाट सहित कई किसानों ने बताया कि करीब 20 बीघा खड़ी फसलें पानी में डूब चुकी हैं और खराब होने की कगार पर हैं। खेतों में भरे पानी से फसलें नष्ट होने का डर सताने लगा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी और कटाव रोकने के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।