मजदूरों पर मधुमक्खियो का हमला 6 महिला घायल

Update: 2025-03-21 15:25 GMT

कबराड़िया मांडल थाने के किशनपुरा गांव में शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे करीब खेत में काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 6 महिला-पुरुष घायल हो गए।सबसे ज्यादा चोट भोमा प्रजापत को आई। मधुमक्खियों ने उनके चेहरे पर कई जगह डंक मारे। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

अचानक आया मधुमक्खियों का झुंड

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे सभी खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इकट्ठा गेहूं कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन पर हमला कर दिया।

Tags:    

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे