भीम आर्मी स्थापना दिवस मनाया

Update: 2025-07-21 12:51 GMT

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर में हर्ष और उल्लास के साथ आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने भीम आर्मी स्थापना दिवस मनाया।सभी महिलाओं और पुरूषों ने मिठाई खाकर मुह मीठा किया। कार्यकर्ता में खुशी की लहर दौड़ी ।भीम आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए जिसमें बाबा साहब को माल्यार्पण कर भीम आर्मी दिवस मनाया गया सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे भीम आर्मी भीलवाड़ा उपाध्यक्ष मंजू रेगर ने कहां की हमें महिला भी इस भीम आर्मी में शामिल अधिक होकर भीम आर्मी को मजबूत बनाएगी। लड़ाई में न्याय दिलाने में भीम आर्मी का पुरा सहयोग रहेगा।शाहपुरा पूर्व जिला अध्यक्ष व जहाजपुर कोटडी विधानसभा प्रत्याशी भेरूलाल रेगर ने कहा की भीम आर्मी एक न्याय का नाम है गरीबों की दांता है भीम आर्मी जहा बैठती हैं न्याय लेकर ही दम लेती हैं दुनिया का विश्वास है।आज के इस कार्यक्रम में भीम आर्मी जहाजपुर तहसील महिला अध्यक्ष फोरी रेगर, जहाजपुर नगर अध्यक्ष आशा, उपाध्यक्ष कांता, सुपरस्टार डांसर किरण आदि महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।सभी ने जहाजपुर बस स्टैंड डॉ. भीमराव अंबेडकर के यहा पर जय भीम के नारे लगाए।

Tags:    

Similar News