बिहार के गौरव और लोकतांत्रिक उत्सव होता है बिहार दिवस -- वर्मा

Update: 2025-03-21 16:52 GMT

भीलवाड़ा आज पूर्वांचल जन चेतना समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक रजनीश वर्मा के निर्देशानुसार सभी पूर्वांचल के प्रबुद्धजनों के सानिध्य मे बिहार दिवस आयोजित किया जायेगा,

गौरतलब बात है कि भीलवाड़ा में बड़ी संख्या मे पूर्वांचल के निवासी क्रमशः बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश ओडिशा बंगाल जैसे राज्यों से यहां अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़े हुए है

इस संदर्भ में कार्यक्रम प्रभारी मणि एजुकेशनल सोसाइटी भीलवाड़ा के सचिव अनुराधा झा ने बताया कि समस्त पूर्वांचल वासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि भीलवाड़ा में पूर्वांचल जन चेतना समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले इस बार भीलवाड़ा पहली बार *बिहार दिवस* मनाया जाएगा.

22मार्च 2025 को शाम 6:00 से 9,:30 तक ये प्रोग्राम का आयोजन आजाद नगर स्थित सुखवॉल भवन में आयोजित किया जाएगा , जिसमें बिहार के प्रमुख लोक *नृत्य झिझिया व मैथिली संगीत* का आयोजन किया जाएगा

इस अवसर प़र सभी पूर्वांचल वासियों की समस्या व मांग पर भी विचार विमर्श किया जाएगा

पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट और इएसएस वर्ल्ड संयुक्त तत्वाधान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

इएसएस वर्ल्ड के डायरेक्टर ऋषिराज ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पूर्वांचल वासीयों को शिरकत करने की अपील की है। इस अवसर पर गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिकों के मौजूदगी में समाज के लोगों तथा कार्यक्रम में सहभागिता करने वालों को सम्मानित किया जाएगा

Tags:    

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे