आटूण रोड पर कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

Update: 2025-11-01 06:56 GMT

आटूण। आटूण रोड पर शनिवार को आशिका होटल के पास मोटरसाइकिल और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक भैसाकुंडल निवासी वैष्णव समाज का है। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे के लगभग वह आटूण रोड से गुजर रहा था, तभी एक कार ने टर्न लेते समय उसे चपेट में ले लिया। हादसे में मोटर साईकिल चालक घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

Similar News