सर्व समाज की दस्तारबंदी

By :  vijay
Update: 2024-09-16 12:18 GMT
सर्व समाज की दस्तारबंदी
  • whatsapp icon



भीलवाडा -युवा जनहित सेवा समिति व भिश्ती सक्का बिरादरी विकास समिति भीलवाड़ा द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर सिटी कंट्रोल के सामने पानी व शर्बत की छबील स्टॉल लगाई गई।

समिति अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने जानकारी देते हुये बताया कि शहर काजी अशरफ जिलानी, मौलाना सलीम अकबरी, सभी इमामों एवं प्रतिपक्ष नेता हाजी अब्दुल सलाम मंसुरी, पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा, अजर खान, जहुर अली डायर, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष इरफान शेख, शहाबुद्दीन शेख, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद मोहम्मद शेख, जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी आदि की दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया।

इस मौके पर पण्डित चांदमल जोशी, उम्रदराज कुरैशी, अबरार कुरैशी, वसीम शेख, फारूख खान, अय्युब खान, जाकिर हुसैन मीर आदि उपस्थित थे।

Similar News