पीएम मोदी के नेतृत्व में बॉर्डर से लेकर एशिया कप तक दिखा ऑपरेशन सिंदूर का असर : परनामी

100 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वितरित किए उपकरण, चेहरों पर खिला आत्मविश्वास

Update: 2025-10-01 12:45 GMT



भीलवाड़ा, हलचल 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को स्थानीय टाउनहॉल में प्रबुद्धजन संवाद एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी रहे,  


मोदी के नेतृत्व में नया भारत : परनामी

समारोह को संबोधित करते हुए अशोक परनामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

किसानों के सशक्तिकरण से लेकर महिलाओं के सम्मान और वैश्विक मंच पर भारत की पहचान तक, हर मोर्चे पर नए भारत की तस्वीर दुनिया के सामने है।

आतंकवाद को दिया करारा जवाब

परनामी ने कहा कि 2014 से पहले देश आतंकवाद से कराह रहा था। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न एशिया कप (दुबई) तक में ऑपरेशन सिंदूर का असर देखा गया, जिसने दुश्मनों को यह जतला दिया कि भारत अब आत्मविश्वासी और शक्तिशाली राष्ट्र है।

ट्रंप टैरिफ का जवाब : आत्मनिर्भर भारत

परनामी ने कहा कि जब अमेरिका ने भारत पर अनुचित टैरिफ लगाया, तब पीएम मोदी ने इसका जवाब "वोकल फॉर लोकल" और आत्मनिर्भर भारत अभियान से दिया।

कोरोना काल में भारत ने न सिर्फ स्वदेशी वैक्सीन बनाई बल्कि अपने हथियारों और तकनीक से दुनिया को चौंका दिया।

उन्होंने कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत है।

जीएसटी साबित हुआ टर्निंग पॉइंट

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी लागू करते हुए कहा था कि यह देश के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा। आज यह बात सच हो चुकी है।

उन्होंने हाल ही में जीएसटी को सरल बनाकर दो स्लैब में विभाजित करने और आमजन को राहत देने के फैसले की भी सराहना की।

सेवा ही है भाजपा का मंत्र

परनामी ने कहा कि पीएम मोदी का मूल मंत्र "सेवा" है। इसी के तहत भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रही है, जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, वोकल फॉर लोकल जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।

दिव्यांगजनों के चेहरे खिले

समारोह में लगभग 100 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और मुस्कान झलक उठी।

इस अवसर पर अभिभावकों और अध्यापकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने दिया और संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला प्रमुख बरजी देवी भील, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, महापौर राकेश पाठक, सहित अनेक वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

Similar News