भीलवाड़ा | भारत विकास परिषद की चंद्र शेखर आजाद शाखा, भीलवाड़ा का दायित्व चयन समारोह रविवार को काशीपुरी माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ । इस बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया।
जिसमें
शाखा अध्यक्ष: प्रदीप चौधरी
शाखा सचिव: प्रशांत खटोड़
शाखा वित्त सचिव: मोहित पगारिया
महिला सहभागीता प्रमुख:विजय लक्ष्मी समदानी का चयन हुआ
समारोह के शुरुआत में वर्तमान वित्तसचिव पुनीत सोनी ने इस वर्ष के लेखा जोखा प्रस्तुत किया एवं शाखा के वर्तमान अध्यक्ष विनीत शर्मा ने वर्षभर में हुए कार्यों का उल्लेख किया एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा संस्थापक सदस्य कैलाश जी सोनी ने भी अपना उद्बोधन सभी शाखा सदस्यों को प्रेषित किया।
उपस्थिति और स्वागत:
इस अवसर पर चुनाव एवं शाखा प्रभारी रजनी कांत आचार्य एवं जिला समन्वयक महावीर जी सोनी शहर समन्वयक श्याम जी कुमावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में परिषद के शीतल महेश्वरी, अभिषेक लोहिया, कैलाश आचार्य, विनोद कोठारी,अमित सोनी,अरुण बाहेती, पंकज मिश्रा, विनोद राठी,राधे श्याम पोरवाल,अजय सोनी, मुकेश गर्ग, अरविंद मुंदडा,नवीन जागेटिया,सांवर जाजू,नवीन पाराशर,विजय शेखर तिवारी,अजय कोठारी, योगेश हेड़ा,आनंद बाहेती,संगीता जागेटिया, भारती मोदानी,आशा काबरा एवं विभिन्न प्रांतीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शिरकत की और नई टीम को शुभकामनाएँ दीं।
भावी संकल्प:
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का विस्तार कर सेवा और संस्कार के कार्यों को गति दी जाएगी।
