पंच गौरव जिला स्तरीय बास्केटबाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Update: 2026-02-22 13:30 GMT

भीलवाड़ा |तृतीय पंच गौरव जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता सुखाड़िया स्टेडियम पर बालक वर्ग ( 17 वर्ष तक आयु ) में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत में बताया कि इनमें से चार टीमें ग्रामीण क्षेत्र से एवं चार शहरी क्षेत्र से थी। राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के सौजन्य से जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। भाग लेने वाली टीमों में शहरी क्षेत्र से सुखाड़िया स्टेडियम, नगर निगम मैदान, कावां खेड़ा मैदान एवं लेबर कॉलोनी मैदान की टीमें थी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र से करेड़ा, रायपुर, सरदार नगर, एवं दौलतगढ़ ने भाग लिया। इन सभी खेल मैदानों पर नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

पंच गौरव योजना के अंतर्गत अभी तक जिले के पांच खेल मैदानों पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त प्रशिक्षक दोनों समय चयनित खेल मैदानों पर प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इन खेल मैदानों पर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा कुछ मात्रा में प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। योजना के अंतर्गत प्रति माह एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ‌जिससे खिलाड़ियों को नियमित प्रतियोगिताओं का अनुभव मिल सके। प्रतिभावान खिलाड़ियों को पोषण एवं किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व बास्केटबॉल के सीनियर प्रशिक्षक एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी विजय सिंह शक्तावत थे। उन्होंने बास्केटबॉल खेल को जिले का बहु प्रचलित खेल बताते हुए इसमें नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेल मैदान पर प्रैक्टिस करते रहने पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल भावना ही आगे जीवन जीने का आधार है।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे : कावाखेड़ा टीम ने दौलतगढ़ टीम को संघर्ष पूर्ण मैच में 35-17 से पराजित किया, नगर निगम टीम ने सरदार नगर टीम को 45-25 से हराया, लेबर कॉलोनी टीम ने रायपुर को 25-15 से पराजित किया, करेड़ा टीम ने सुखाड़िया स्टेडियम टीम को 25-30 से हराया। सेमी फाइनल मैचेज में नगर निगम टीम ने करेड़ा टीम को 25-30 से परास्त किया, दूसरे सेमीफाइनल में करेड़ा टीम ने लेबर कॉलोनी टीम को हराया । हार्ड लाइन मैच में करेड़ा टीम ने लेबर कॉलोनी टीम को पराजित किया। फाइनल मैच में नगर निगम टीम ने कावाखेड़ा टीम को हराकर विजेता रही। इस प्रकार नगर निगम विजेता, कावाखेड़ा द्वितीय स्थान एवं करेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राजपाल, देव मीणा, अनुराग, शिवांश शर्मा, अनुराग शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में श्रीमती निशा राजपूत, मांगीलाल जाट, कृष्णकांत टॉक, मिथिलेश मारू, अभिषेक खेंगर, गजेंद्र प्रजापत, मानवेंद्र सिंह सिसोदिया, वर्षा जजियानी, निकिता प्रजापत, मनप्रीत कौर, खुशी सेन, राहुल तेली, पूर्वी का विशेष योगदान रहा।

Similar News