कनिष्क खींची का तैराकी प्रतियोगिता में चयन

Update: 2025-12-01 10:57 GMT

भीलवाड़ा। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल पर नियमित अभ्यास करने वाले स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के छात्र कनिष्क खींची का 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक दिल्ली में एसजीएफआई द्वाराआयोजित हो रहे राष्ट्रीय स्कूली खेलों में चयन हुआ है। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि बालक वर्ग में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में यह तैराक केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता से पूर्व केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज दिल्ली में 22 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित हुए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं चयनित हुए।

Tags:    

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे