कानपुरा राजकीय स्कूल में अतिक्रमण का मामला, प्रशासन ने थमाए नोटिस

Update: 2026-01-21 06:49 GMT

आसींद। कानपुरा स्थित राजकीय स्कूल परिसर में किए गए अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के बाद अतिक्रमण करने वालों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार स्कूल परिसर की भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। मौके पर निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस थमाए गए हैं और तय समयसीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल प्रशासन ने भी अतिक्रमण हटने से शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों की सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद जताई है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और नियमों का पालन करें।

Similar News