गंगापुर में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की निकली शोभायात्रा ,लव जिहाद की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

गंगापुर - कस्बे में रविवार को रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी के अवसर पर कस्बे व गांवों के मंदिरों में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नवरात्रों के समापन पर रविवार को कन्या भोजन कराया गया। कस्बे के मंदिरों में अष्टमी की रात यज्ञ हवन आदि पूर्ण होने के बाद मंदिरों में कन्याओं का पूजन किया गया। भरकर माता के प्राचीन मंदिर में माता की मूर्ति की आकर्षक सजावट की गई। माता के दरबार में लंगर का आयोजन किया गया।
श्रीराम मंदिर में श्री राम के जन्मोत्सव को श्रद्धालुओं ने भाव भक्ति के साथ मनाया। दोपहर 4 बजे बावन भेरुनाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जो डाक बंगला, बस स्टैंड, सहाड़ा चौपाटी, कुंड चौक, शिवरात्रि दरवाजा होते हुए चारभुजा मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शौभायात्रा में श्री राम की झांकी रथ पर सजाई गईं। सभी समाजों की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। वही लव जिहाद की आकर्षक झांकी भी शोभायात्रा में शामिल की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भक्त हाथों में भगवा पताका लेकर डी जे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे।
विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, कस्बे वासियों समेत सैकड़ों लोगों ने शौभायात्रा में सामिल हुए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तेनात रहा।