भीलवाड़ा। दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। दुकानों पर ग्राहकों के स्वागत के लिए आकर्षक सजावट की गई है। बाजार में रोशनी की सजावट की तैयारियों में लोग जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
घरों में रंगाई-पुताई के साथ-साथ सजावट का कार्य भी शुरू हो चुका है। इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और ज्वैलर्स की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। पर्व पर मिल रहे ऑर्डरों को लेकर व्यापारी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
रोशनी के इस पर्व को लेकर बाजारों में तैयारियों की बयार बह रही है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी दुकानों को सजाया है, जिससे बाजारों की रौनक में और इजाफा हुआ है।
रंगोली की सजावट के लिए बाजारों में कलर, स्टेंसिल और पारंपरिक मिट्टी के दीपक फुटपाथ पर बिकते दिखाई दे रहे हैं। लोगों की खरीदारी से बाजारों में रौनक लौट आई है।
भीलवाड़ा नगर के व्यास पं. लादूराम व्यास के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर को, दीपावली 21 अक्टूबर को तथा अन्नकूट गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
