सुहागिन महिलाओं ने छलनी में चांद का किया दीदार, चंद्रमा को अर्ध्य देकर, रखा पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत

Update: 2025-10-11 15:00 GMT

पीपलूंद दुर्गेश रेगर पीपलूंद। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे मे शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिन भर बिना खाए, पीये , भूखी प्यासी, रहकर करवा चौथ का कठौर निर्जला उपवास करती है। जहाजपुर कस्बे सहित आसपास के गांवो में कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं सहित नई नवेली दुल्हनों मे भी करवा चौथ के पहले व्रत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं, सोलह श्रृंगार, कर शाम को चौथ माता की तस्वीर के आगे पूजा अर्चना कर। चौथ माता के व्रत से जुड़ी पारंपरिक कथा सुनी। बाद मे चौथ माता से अपने पति की दीर्घायु एवं अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएं की। और परिवार के बड़े बुजुर्गों के चरण ढोक लेकर आशीर्वाद लिया। सुहागिन महिलाओं ने छलनी में चांद का किया दीदार रात्रि को चंद्रमा के दर्शन किया और चंद्रमा को अर्ध्य देकर महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा। इस दौरान पति ने भी पत्नी को आशीर्वाद स्वरुप आशिष व उपहार देकर, आखरी सांस तक हर दुख: सुख में साथ निभाने एवं सुरक्षा का वादा कर, करवा चौथ का पर्व धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

Tags:    

Similar News