नगर निगम ने नागोरी गार्डन रोड से हटाया अतिक्रमण

Update: 2026-03-07 06:36 GMT

भीलवाड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' के तहत शनिवार को शहर के व्यस्ततम नागोरी गार्डन रोड पर बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए निर्माणों, थड़ियों और अस्थाई दुकानों को हटवाया। अभियान की शुरुआत होते ही दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। टीम के साथ आए पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और बाधा उत्पन्न करने वालों को सख्त हिदायत दी। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसे देखते हुए यह निरंतर अभियान जारी रहेगा।

Tags:    

Similar News