बेडच नदी पर बना पूल लोगों के लिए जोखिम भरा

Update: 2026-02-14 18:09 GMT

आकोला (रमेश चन्द डाड) क्षेत्र के बड़लियास में बेडच नदी पर पिछले महीने बना पुल अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि जोखिम बनता जा रहा है। पुल के ऊपर एक तरफ बनाई गई सीसी सड़क अधूरी और असुरक्षित हालत में छोड़ दी गई है। न तो पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम किए गए, न ही किनारों पर सुरक्षा के लिए सीमेंट की क्यारियां बनाई गईं। नतीजा यह है कि आए दिन वाहन फिसल रहे हैं, राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं और ग्रामीण डर के साए में आवागमन करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने काम शुरू तो किया, लेकिन गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर अधूरा छोड़ दिया। जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Tags:    

Similar News