दिव्यांगो के प्रति जन-चेतना के लिए निकाली रैली

Update: 2025-12-03 11:14 GMT

भीलवाड़ा| विश्व दिव्यांगता दिवस पर सोना विकलांग एवं पुनर्वास शोध संस्थान द्वारा संचालित विशेष विद्यालय के मानसिक दिव्यांग बच्चों और डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों ने समाज में दिव्यांगता के प्रति संवेदना बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जन चेतना रैली निकाली।

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम कुमार जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे