वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी का अन्तिम संस्‍कार

Update: 2026-02-11 08:14 GMT

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को किया गया। वे 78 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वर्गीय जगदीश जोशी ने अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने लोक जीवन, ईटीवी (ETV), जनसत्ता, नवज्योति और न्यू इंडिया सहित विभिन्न समाचार पत्रों में लंबे समय तक कार्य करते हुए पत्रकारिता के उच्च आदर्श स्थापित किए।

जोशी अपनी बेबाक लेखनी, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने सदैव समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके मिलनसार स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण वे पत्रकारिता जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अत्यंत लोकप्रिय थे।

उनके निधन से भीलवाड़ा के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। अनेक पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Tags:    

Similar News